Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बैनर पोस्टर हटाने का अभियान जारी, प्रशासन के तेवर सख्त

परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले में आचार संहिता लगते ही प्रशासन का तेवर अब बदल गया है। शनिवार को सख्ती दिखाते हुए प्रशासन द्वारा जिले भर में चुनावी बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटवाया गया। पुलिस-प्रशासनिक टीम ने सुबह से शुरू की कार्रवाई को देर शाम तक चलाया। इसके साथ ही चेताया कि किसी भी दशा में चुनावी प्रचार सामग्री मसलन बैनर, पोस्टर आदि न लगाएं नहीं तो चुनाव आचार संहिता के मामले में कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार के नेतृत्व में पूरे नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़कों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर को हटाया गया। नगर परिषद के कर्मियों ने शहर के बबुनिया मोड़, अस्पताल रोड़, स्टेशन रोड़, डीएवी मोड़, श्रीनगर समेत पूरे नगर में भ्रमण कर होर्डिंग व पोस्टर-बैनरों को हटाया।

एसडीएम रामबाबू बैठा ने सख्त निर्देश दिया कि बिना अनुमति के किसी भी पार्टी व संस्थान द्वारा होर्डिंग, बैनर लगाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी ने उल्लंघन का प्रयास किया तो खैर नहीं। वहीं दूसरी ओर महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ नंद किशोर साह के नेतृत्व में आकाशी मोड, रामलखन चौक, पोखरा बाजार, अफराद, महुआरी, देवरिया, पटेढ़ा, रिसौरा समेत अन्य प्रमुख चौक -चौराहों पर लगे बैनर, होर्डिंग को हटाया गया।

जबकि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में सीओ अशोक कुमार मिश्र व सीआई महावीर मांझी के नेतृत्व में रघुनाथपुर बाजार के साथ-साथ आदमपुर से नेवारी महरौली मोड़ तक, टारी बाजार सहित राजपुर मोड़ से चकरी फरोजपुर तक जाने वाली सड़क के किनारे लगे बैनर व पोस्टर को उतारा गया। बसंतपुर में सीओ कुमार संजीव के नेतृत्व में कंहौली, शहरकोला, जानकीनगर, खोरीपाकर, भगवानपुर हाट में सीओ युगेस दास ने प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर थाना चौक से होते हुए भगवानपुर सब्जी बाजार, चक्रवृद्धि मोड़, भगवानपुर पुरानी बाजार, मलमलिया चौक, बिमल चौक, सुघरी, माघर बाजार में अभियान चलाकर बैनर-पोस्टर व होर्डिंग उतरवाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026