परवेज अख्तर/सिवान : जाको राखे साईयां मार सके न कोय। यह पंक्ति उस समय चरितार्थ हुई जब एक अबोध बालक तेज रफ्तार से पटना से सिवान आ रही बस के नीचे चला गया। संयोग रहा कि अबोध बालक मात्र घायल ही हुआ जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सिवान-मलमलिया मुख्य पथ पर वैशाखी बाजार के समीप की है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर के बाद वैशाखी बाजार के दक्षिण टोला निवासी मो. इसरार अहमद के छह वर्षीय पुत्र वैशाखी बाजार में सड़क के किनारे खेल रहा था तभी पटना की ओर से तेज गति से आ रही अतुल बिहार बस के नीचे दोनों चक्के बीच आ गया और बस उसके ऊपर से पार कर गई। उस बच्चे को सिर्फ सर पर गिरने से चोट लगी है जिसे ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्चे का इलाज कराने में इरफान अली, फिडू मियां ने बताया कि बच्चा पर भगवान की कृपा थी इसलिए वह बच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…