परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पहल पर प्रधानमंत्री राहत कोष से कैंसर पीड़ित रामपुर पांडेय टोला निवासी शम्भू नाथ पांडेय को 99 हजार 600 रुपये का कागजात प्राप्त हुआ है. शम्भू नाथ पांडेय का इलाज महावीर कैंसर संस्थान में चल रहा है. सहायता का स्वीकृति पत्र पाकर पांडेय बहुत खुश हैं. सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने उन्हें सांसद द्वारा देय कागजात को समर्पित किया. इस अवसर पर सुजीत कुमार पांडेय, वीरेंद्र सिंह, दारा सिंह, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, सन्तोष साह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे. सांसद प्रतिनिधि श्री पांडेय ने बताया कि पांच साल में सांसद के पहल पर 9 करोड़ रुपये की सहायता राशि विभिन्न रोगों के इलाज हेतु लोगों को दिलाई जा चुकी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…