परवेज अख्तर/सीवान : जिले के दरौली प्रखंड के डरैली मठिया खेल मैदान में क्रिकेट क्लब डरैली मठिया के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को दोन क्रिकेट क्लब तथा डुमरहर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें डुमरह की टीम ने दोन की टीम को 3 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने सिक्का उछालकर टॉस किया। दोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 83 रन का लक्ष्य डुमरहर की टीम को दिया। जवाब में खेलने उतरी डुमरह की टीम ने 13.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 86 रन बनाकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…