परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा- सिवान मुख्य मार्ग के लक्ष्मीपुर में स्थित ओवर ब्रिज पर बुधवार की अलसुबह एक कार अनियंत्रित होकर रेलिग से जा टकराई। टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें बैठे सभी लोग सुरक्षित रहे। रेलिग से टकराने के बाद कार का इंजन बंद हो गया और कार वहीं खड़ी हो गई। कार सिवान से मैरवा की तरफ आ रही थी। बाद में सवार उसी कार में बैठकर गुठनी की तरफ रवाना हो गए।
बताते हैं कि एक कार सिवान से मैरवा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज पर चालक ने एक सांप को सामने सड़क पर गुजरते हुए देखा। चालक सांप को बचाने के प्रयास में कार से नियंत्रण खो बैठा और कार ओवर ब्रिज के रेलिग से जाकर टकरा गई। सभी सवार बाल बाल बचे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…