Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हकाम गांव के हाइवे पर खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर दो घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव समीप हाइवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दीया.जिसमे पिकअप में सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया.टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े-दौडे पहुंचे.जिसके लोगों ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दीया.सूचना  पर पहुंची महादेवा ओपी की गश्त पार्टी ने दोनों घायलों को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया.लेकिन दोनों की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. घायलों की पहचान पटना सिटी निवासी विजय कुमार व रंजीत कुमार के रूप में हुई है.घायल रंजीत ने बताया कि चालक  पिकअप गाड़ी में नल जल का टंकी लेकर पटना से मीरगंज जा रहे थे.हकाम गांव के समीप हाइवे पर गाड़ी खड़ी थी, तभी मीरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर गाड़ी में टक्कर मार दीया. टक्कर में मैं और एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.इधर पुलिस फरार कार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026