परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर बाजार के पास स्टेट हाइवे 73 पर मशरख से मलमलिया की ओर आ रही एक कार के सामने एक ट्रक आ गया। जिससे कार चालक का संतुलन खो गया और वह सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का खंभा टूट गया। उक्त पोल से 11 हजार वोल्ट की बिजली प्रवाहित होती थी। बताया जाता है कि उक्त गाड़ी में सिवान शहर के एक नेता मुन्ना चौधरी एवं उनके रिश्तेदार के साथ टाटा से सिवान आ रहे थे। तब यह समय घटी। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के कनीय अभियंता नीरज कुमार ने अपने सहयोगी के साथ स्थल पर पहुंचे ओर गाड़ी को रोक टूटे पोल का जुर्माना छह हजार रुपये लगाया। कनीय अभियंता ने बताया कि गाड़ी में कोई घायल नहीं था लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी और मैंने जुर्माना वसूला नहीं बल्कि उक्त लोगों ने ग्रामीणों से बात कर टूटे पोल को ठीक कराने का खर्च वहन किया। मुन्ना चौधरी के नजदीकी लोगों का आरोप है कि गाड़ी में घायल कराहते रहे और कनीय अभियंता मानवता को तार-तार कर गाड़ी को तभी छोड़े जब जुर्माना वसूला।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…