Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा में अनियंत्रित होकर कार गिरी गड्ढे में, कोई हताहत नहीं

परवेज अख्तर/सिवान:
दारौंदा में अनियंत्रित होकर कार खाई में जा पलटी जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टला।कार में 4 लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए. घटना सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर एनएच 531 दरौंदा रेलवे ढाला के पास की है जहां पर अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में जा पलटी. बतादें कि सीवान-छपरा मुख्य मार्ग एनएच 531 पर सीवान की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार गड्ढे में गिर गई. जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि इसमें किसी जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई. आस-पास के मौजूद लोगों ने दारौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को सूचना दिया. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय ग्रामीण और पुलिस खाई में गिरी कार को गड्ढे से बाहर निकाला.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026