परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ-सोहागरा मार्ग पर शनिवार की शाम एक कार से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। धंधेबाज कार से शराब लादकर बिहार की ओर ले जा रहे थे तभी पुलिस का इसकी भनक लगी। पुलिस ने उसका पीछा किया। जब पुलिस के पीछे होने का अंदेशा हुआ तो धंधेबाज मिश्रौली गांव में कटी संपर्क मार्ग में गाड़ी घुमा दिया और आगे रास्ता ब्लॉक होने के कारण गांव में ही गाड़ी छोड़ फरार हो गए। गाड़ी का पीछा कर रहे थानाध्यक्ष दिलीप कुमार अपने दल बल के साथ मिश्रौली गांव पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना ले गए। बताते चलें कि तस्करी में इस्तेमाल कार से बरामद दस्तावेजों के अनुसार धंधेबाजों के नाम की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…