छपरा : जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रसार अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। कोविड-19 से बचाव व संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में एक नया पोस्टर जारी कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
“बढ़ई, प्लंबर या हो सफाई कर्मचारी सभी कोरोना से बचाव के उपायों का करें पालन ” जैसे स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया है। ऐसे प्रयासों का ही नतीजा है कि संक्रमण के प्रसार में कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह सब जागरूकता के परिणाम है। आम जनों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। समुदायस्तर पर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दे रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अक्सर छुएं जाने वाले सतहो की करें साफ-सफाई
सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने बताया अक्सर छूए जाने वाली सतहों को छूने के बाद हमेशा अपने हाथों को धोएं अपने मुंह नाक और आंखों को छूने से बचें। इलेक्ट्रिक उपकरण, मोबाइल, दरवाजे का हैंडल, कीबोर्ड, टेलीफोन, सीढियाँ एवं लिफ्ट का बटन जैसे अन्य उपकरणों को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से सफाई कर ले ताकि संक्रमण का प्रसार ना हो सके। इन सतहों पर संक्रमण होने का खतरा रहता है।
जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय
डॉ झा ने बताया जागरुक रहना हर खतरे से बचने का सबसे प्राथमिक तरीका है। अगर आप किसी खतरे को लेकर जागरुक हैं तो न तो आप बेचैन होंगे और न ही कोई आपको भयभीत कर सकता है। अगर खतरा आ भी गया तो आप उसका बेहतर इलाज कर सकते है। यदि आपके आस-पास किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं तो फौरन नज़दीकी अस्पताल को संपर्क करें।
कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों को हर समय पालन करें
कोविड-19 रूप व्यवहारों को हर समय पालन करें और अपने आसपास के लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाएं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोविड-19 से स्वयं को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि हम सफाई से रहे, मास्क लगाएं और सभी से 6 फीट की दूरी बनाकर रखें।
इनका रखें विशेष ध्यान
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…