Siwan News

सवारी गाड़ी से मिला अधेड़ का शव

छपरा भटनी सवारी गाड़ी में गार्ड बोगी के अगले बोगी से मिला शव

प्रवेज़ अख्तर/ सिवान- बुधवार को सिवान जंक्शन पर छपरा-भटनी सवारी गाड़ी (55115) से एक अधेड़ की शव को उतारा गया। बताया गया कि सिवान जंक्शन पर जैसे ही सवारी गाड़ी रुकी तो लोगों ने गार्ड को सूचना दिया कि एक व्यक्ति गेट पर कंबल ओढ़े लेटा है उसके अंदर कोई चहल-पहल नही है। गार्ड ने बताया कि इसकी सूचना दरौंदा स्टेशन पर भी लोगों ने दिया था। लेकिन तब तक ट्रेन खुल चुकी थी। जैसे ही गाड़ी सिवान जंक्शन पर पहूंची गार्ड ने मेमो जीआरपी को भेजा। मेमो मिलते ही जीआरपी के एएसआई माधव सिंह ने तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी गाड़ी के पास पहूंचे तथा डॉक्टर को भी साथ मे ले गए। जहां डॉक्टर ने चेक किया तो अधेड़ मृत पाया गया। जीआरपी के जवान ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान 40 मिनट तक सवारी गाड़ी तीन नंबर प्लेटफार्म पर रुकी रही जिसके कारण 15707 अम्रपाली एक्सप्रेस को पचरुखी में ही रोकना पड़ा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026