परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टर व पार्टी का झंडा को नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे अंर्तगत बीजेपी का झंडा लगाने पर बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव पर आचार संहिता उल्लंघन को ले सदर अंचल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि रविवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन हेतु क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पाया कि सुदर्शन चौक से हथुआ रोड में सरावे पंचायत अंर्तगत बिगन गिरि एवं उमेश गिरि के घर के सामने बिजली के पोल पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। ग्रामीणों से पूछने से पता चला कि बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव आये थे इसी क्रम में झंडा लगाया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…