पटना: विशेषाधिकार हनन को लेकर बिहार विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति की बैठक हुई। यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में हुई। इसमें बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को भी बुलाया गया था। इसमें लखीसराय में विधानसभा अध्यक्ष से हुए दुर्व्यवहार को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव से सवाल पूछा गया। मामले बिहार के डीजीपी एस के सिंघल ने समिति को बताया कि लखीसराय मामले की जांच चल रही है। लखीसराय में DSP और 2 थानाध्यक्षों द्वारा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था।
विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में हुई बैठक। डीजीपी और मुख्य सचिव को बुलाया गया था। बिहार विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान विशेषाधिकार हनन समिति ने मामले को लेकर बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव से कार्रवाई की जानकारी ली।
बैठक के बाद बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहनी ने कहा कि बैठक में सब ठीक-ठाक हुआ। मैं इसके लिए आभारी हूं। वहीं डीजीपी एस के सिंघल ने कहा कि लखीसराय मामले की जांच चल रही है। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…