जिले में जाति आधारित जनगणना शुरू, घर-घर जाकर मकान की सूची व नजरी नक्शा में जुटे कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाति आधारित गणना शनिवार से शुरू हो गई। यह गणना 21 जनवरी तक की जाएगी। विभिन्न प्रखंडों में गणना के लिए नियुक्ति पर्यवेक्षक एवं प्रगणक गांवों में घर-घर पहुंंचकर मकानों की सूची व नजरी नक्शा में कार्य करते दिखे। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड में प्रथम चरण में शनिवार से मकान सूची जाति आधारित गणना शुरू हो गई है। चार्ज अधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के 17 पंचायतों में 233 वार्ड में 437 प्रगणकों द्वारा प्रथम चरण में मकान सूची गणना कार्य शुरू हुआ जबकि दूसरे चरण में व्यक्ति गणना होगी। बीडीओ ने बताया कि सीओ को सहायक प्रखंड चार्ज अधिकारी बनाया गया है।

पर्यवेक्षक प्रगणक से एक उच्च स्तर के कर्मी बनाया गया है। प्रगणक के रूप में शिक्षक, कृषि समन्वयक कर्मी, रोजगार सेवक एवं विकास मित्र आदि की सेवा ली जा रही है जिनकी सहायता के लिए टोला सेवक, तालीमी मरकज, आंगनबाड़ी, जीविका कर्मी को लगाया गया है। पहले चरण का काम 21 जनवरी को पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण की गणना शुरू होगी। सभी तरह की गणना एप एवं आफलाइन से की जाएगी। सर्वेक्षण के पहले चरण में घरों की नंबरिंग की जाएगी। दूसरे चरण में जाति के साथ उनकी आय को भी शामिल किया जाएगा। जातीय जनगणना मोबाइल एप से एवं आफलाइन से भी किया जाएगा। सर्वे के क्रम में सभी को 26 तरह के प्रश्नों का जवाब देना होगा। जैसे स्थान, जाति, परिवार में लोगों की संख्या, पेशा और वार्षिक आय इस तरह और कई प्रश्न शामिल हैं।

मकानों का डाटा तैयार करने में 437 कर्मचारियों की सेवा ली गई है। मनरेगा, जीविका, आशा व आंगनबाड़ी सेविका का भी सहयोग लिया गया है। वहीं बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव में प्रगणक और सुपरवाइजर मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा के लिए अपने-अपने क्षेत्र करते दिखाई दिए। शनिवार को कोइरीगांवा, सुंदरपुर, दीनदयालपुर, सदरपुर सहित कई गांवों में घर-घर गणन करते प्रगणकों को देखा गया। इसकी मानीटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि व राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद ने किया।

पदाधिकारीद्वय ने प्रगणक व पर्यवेक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जेएसएस कृष्ण कुमार मांझी, सुंदरपुर पंचायत के प्रगणक उमेश चंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, रामसूरत, संकेश कुमार सिंह, रिंकू कुमारी और सुपरवाइजर हरेंद्र कुमार पंडित, नंदकुमार आदि उपस्थित थे। इसके अलावा मैरवा, लकड़ी नबीगंज, रघुनाथपुर, महाराजगंज, सिसवन, बसंतपुर, गुठनी, नौतन, हसनपुरा, हुसैनगंज आदि प्रखंडों में गणना कार्य शुरू हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026