बदामी देवी को ढूंढते सीवान पहुंची सीबीआई की टीम, राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में गवाह रही बदामी देवी को सीबीआई ने कागजातों में कर दिया था मृत घोषित

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली में शनिवार की शाम तकरीबन 6:30 बजे राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में गवाह रही बदामी देवी को ढूंढते हुए सीबीआई की टीम सीवान पहुंची। इसके बाद बदामी देवी से बंद कमरे में कई घंटों तक पूछताछ किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के अदालत में मौजूद उस समय सभी लोग हैरत में पड़ गए थे। जब सीबीआई द्वारा मृत घोषित गवाह बदामी देवी ने कोर्ट में उपस्थित होकर कहा था साहब में अभी जिन्दा हूँ। उन्होंने बताया कि सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में सीबीआई ने मुझे गवाह बनाया था।

लेकिन बाद में सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने मुझे गवाही के लिए संपर्क नहीं किया। मुझे कागजातों में मृत घोषित करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इधर हत्याकांड में बदामी देवी के जीवित होने के पुख्ता साक्ष्य पेश करने के बाद बदामी देवी के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को जवाब तलब किया था।

इसके बाद सीबीआई इंस्पेक्टर गौरव मिश्रा की ओर से एक आवेदन दाखिल कर कहा गया था कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राकेश सक्सेना तथा सीवान के पचरुखी निवासी गौरीशंकर बैठा को सम्मन का तामिला करा दिया गया है। और बार-बार कहने के बावजूद भी गवाही के लिए नहीं आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने उनके विरुद्ध वारंट जारी करने की मांग की थी। इसके बाद न्यायालय ने सीबीआई के आवेदन पर सुनवाई के बाद दोनों गवाहों पर जमानती वारंट निर्गत किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026