परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 9 लोगों पर सीसीए तथा 821 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। वहीं प्रशासनिक चूक की वजह से 107 की कार्रवाई की सूची में दो चुनाव कर्मी भी आ गए हैं। चुनाव कर्मी दारौंदा थाना क्षेत्र के मछौता निवासी सह शिक्षक अशोक यादव एवं पोस्ट आफिस के कर्मी शैलेंद्र यादव को 107 की कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा गया है।
शिक्षक अशोक यादव ने बताया कि बिना जांच पड़ताल किए ही किसी व्यक्ति का नाम 107 के लिए भेज दिया गया है, इसके चलते परेशानी हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक छवि वाले 9 लोगों पर सीसीए लगाई गई है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 821 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी कर्मी का नाम 107 की सूची आ गया है तो वे आवेदन देकर जांच कर हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 107 की कार्रवाई के लिए और लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…