सीवान में सीमेंट कारोबारी का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में तीन स्कार्पियो में सवार तकरीबन 15 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

  • आंदर- तियांय पुल के पास की है घटना, इनोव में बैठी पत्नी व छोटे बने रहे मूकदर्शक
  • पीछा कर अपराधियों ने गाड़ी को रोकवाया, इसके बाद शीशा तोड़ फाटक खोल जबरन कारोबारी को उठाया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के तियांय पुल के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे फिल्मी स्टाइल में एक सीमेंट कारोबारी की दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. बतादें की तीन स्कार्पियो में सवार करीब 15 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी की दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. अपहृत सीमेंट कारोबारी की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के भिटौली निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र यादव अपने इनोवा कार में सवार होकर पत्नी, बच्चों और एक दोस्त के साथ अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान आंदर थाना क्षेत्र के तियांय पुल के समीप तीन स्कार्पियो में सवार तकरीबन 15 की संख्या में बदमाशों ने काफी दूर से पीछा करते हुए ओवरटेक करके उन्हें रोक दिया. जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी पर पीछे से हमला किया. इसके बाद इनोवा गाड़ी का शीशा टूट गया. बदमाशों ने गेट खोल कर जितेंद्र यादव को अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए. इधर घटना की जानकारी के बाद आंदर थाने की पुलिस मौके पर इनोवा कार, सीमेंट कारोबारी की पत्नी, बच्चों और ड्राइवर को लेकर थाने पहुंच कर उनसे पूछताछ कर रही है. इधर सीमेंट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण की घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है पत्नी को किसी बड़ी अनहोनी की चिंता सता रही है.

सीमेंट के पैसे की लेनदेन में घटना की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सीमेंट कारोबारी जितेंद्र यादव का कुशीनगर के यूपी के व्यवसाइयों के साथ पैसों की लेन-देन में काफी समय से विवाद चलता रहा है. आशंका जताई जा रही है कि अपहरण के पीछे उसी शख्स का हाथ हो सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026