चाड़ी बाजार: पीड़ित स्वजनों को मिल रही धमकी, थाने में लगाई गुहार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी बसंती देवी ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में लूट और पुत्र आकाश कुमार सोनी की हत्या के बाद अब आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे पट्टीदार सिकंदरपुर निवासी सुबास साह की पत्नी बबीता देवी ने पूर्व में कई बार धमकी दी थी कि हमारे मामा बदमाशों के साथ रहते हैं, मैं जब चाहूंगी तुम्हारे दुकान में लूट करा दूंगी और तुम्हारे पुत्र आकाश कुमार सोनी की हत्या करा दूंगी। उसने आरोप लगाया है कि बबीता देवी के इशारे पर यह घटना हुई है।

बबीता देवी अपने पुत्र को बाहर भेज कर इस घटना को अंजाम दी है ताकि उसके पुत्र पर कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर पाए। वहीं आरोपित बबीता देवी ने आरोप को निराधार बताया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।ज्ञात हो कि चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर को आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना के दौरान गोली मार कर दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मार कर घायल कर दिया था। इस दौरान बदमाश चार लाख रुपये, एक किलो 3 सौ ग्राम सोना, 10 किलो चांदी एवं चांदी के आभूषण के 12 बाक्स समेत करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026