Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चाड़ी कांड: विसर्जन में हथियार लहराने वाले की गिरफ्तारी नहीं होने से भय व्याप्त

खुलेआम घूम रहा है प्राथमिकी के बाद कांड के नामजद आरोपित

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव में सरस्वती पूजा बिसर्जन के दौरान हथियार लहरा कर दहशत फैलाने वाले युवक स्थानीय पुलिस के निष्क्रियता से क्षेत्रों में खुलेआम घूम रहा है। जिसके चलते दर्ज कांड के सूचक में भय व दहशत का माहौल कायम है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है।स्थानीय पुलिस का रटी-रटाई जवाब यह है कि कांड का अनुसंधान जारी है।गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उधर दर्ज कांड के आरोपीतों द्वारा खुलेआम घूमने से गांव व आसपास के इलाकों में दहशत व्याप्त है। इसके बावजूद पुलिस सजग नहीं दिख रही है। यहां बताते चले कि जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी गाँव में बीते एक सप्ताह पूर्व सरस्वती मूर्ति बिसर्जन के दौरान युवकों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लहराया।बाद में ग्रामीणों ने दो युवको को धर दबोचा था।लेकिन मौके का लाभ उठाकर ग्रामीणों के चंगुल से दहशत फैलानेे वाले युवक फरार हो गए थे। इस दौरान दहशत फैलाने वाले युवकों ने अपना हथियार छोड़ फरार हो गए थे। बाद में ग्रामीणों ने हथियार को जप्त कर मौके पर पहुँची पुलिस को सौंप दिया था।जिसको लेकर चांड़ी गांव निवासी राममिलन प्रसाद ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर चांड़ी गांव निवासी सलीम अंसारी के पुत्र सोनू अंसारी व मोनू अंसारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की बिसर्जन में जुलुस के दौरान हथियार के बल पर दहशत कायम करने वाले नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन गिरफ्तारी के डर से दोनो अभियुक्त फरार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026