परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के मेहंदार मंदिर के समीप बुधवार को अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ओपी क्षेत्र के नगई निवासी नीतीश कुमार और लौआरी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ मेहंदार मंदिर के आसपास घूम रहे हैं। तभी एएसआइ हरिवंश यादव को पुलिस बल के साथ वहां भेजा।
विश्वकर्मा कुटी के समीप दो युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उसमें से एक युवक अपने कमर में रखे देसी कट्टा निकालकर जान मारने की नीयत से एएसआइ ऊपर तान दिया। इस दौरान जान की प्रवाह किए बगैर एएसआइ ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों बदमाशो को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ओपी क्षेत्र के नगई निवासी नीतीश कुमार और लौआरी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई हैं। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…