चैनपुर: व्यवसायी के घर गहने और नगद सहित पांच लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. हालाकि पुलिस की तरफ से बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं कि अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है. लेकिन चैनपुर ओपी क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में ओपी क्षेत्र के बिरती गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली.

चोरों ने चोरी की घटना को बिरती गांव निवासी कमलेश लाल के घर अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहोल बना दिया है. अज्ञात चोरों ने 1.50 लाख नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर सभी को चकित कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुचकर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चली गई. घटना से क्षेत्र के व्यवसाई वर्ग में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पुलिस की लगातार गश्ती होती तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सकती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026