परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारक गांव स्थित एक घर में घुसकर सिलेंडर चोरी करते हुए दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचकर खंभे से बांध कर उसकी पहले जमकर पिटाई कर दी, फिर पानी पिलाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.पुलीस के अनुसार चोरों की पहचान एम एच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी आदर्श कुमार और अर्जुन साह के रूप में हुई है.मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अरुण तिवारी ने बताया कि रविवार की रात उसके घर पर बरात आया हुआ था करीब 11 बजे रात को सभी लोग सो गए थे.
तभी दो युवक घर मे घुसा कर गैस सिलेंडर को उठा भागने लगे. उस देख कर शोर मचाया . इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली. हालांकि बाद में उन्होंने उसे पानी भी पिलाया और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया. चैनपुर थाना प्रभारी श्रवण पाल ने बताया की आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…