परवेज अख्तर/सिवान :- नगर परिषद सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ बुधवार को शहर के वार्ड 29 में बुलंद दरवाजा से खालिद जेनरल स्टोर तक नाला रिपेयरिंग, स्लैब व पीसीसी सड़क निर्माण का उदघाटन नगर परिषद की चेयरमैन सिंधु सिंह व वार्ड 29 की पार्षद सुफिया खातून ने संयुक्त रूप से को किया. निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 748800 रुपये है. मौके पर चेयरमैन ने कहा कि कार्य कर रहा है. इसमें किसी वार्ड या पार्षद के साथ भेदभाव नहीं बरता जा रहा है.जहां जो समस्या है उसका निदान पार्षदों से जानकारी प्राप्त कर स्थायी रूप से किया जा रहा है.
चेयरमैन ने कहा कि पुराना किला मुख्य मार्ग की यह समस्या काफी पुरानी थी, आज इस समस्या का समाधान होने की खुशी यहां के लोगों के चेहरे पर साफ दिख रही है. बताया कि विकास योजनाओं में प्रत्येक वार्ड व सभी पार्षदों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है. इस मौके पर बीजेपी जिला मंत्री धनंजय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मंसूर आलम, मो. खालिद, तारिक गनी, मो. आरिफ उर्फ इरफान, बशरे आलम, श्याम बाबू, फारुक हुसैन व अरशद हुसैन मौजूद थे .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…