✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के चांप ढाला समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हालांकि शनिवार की देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार रात के समय चांप ढाला के समीप तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही एक महिला को धक्का मार दिया।
धक्का मार कर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं सराय ओपी की गश्त दल ने सड़क किनारे मृत एक महिला को देखा। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मामले में सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात वाहन के धक्का से महिला की मौत हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…