Barharia Siwan News

गांधी मजहरूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में चंपारण 3-0 से विजेता

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान पर चल रहे गाँधी मजहरूल हक फुटबॉल टूर्नामेट में सिवान और पूर्वी चंपारण की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में चंपारण ने सिवान को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। आईटीएस कॉलेज के पीटीआई नितिन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-अलग कॉलेजो की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच के पहले हाफ में चंपारण के खिलाड़ी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में सिवान ने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। चंपारण ने मैच 3-0 से जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी और रुपये और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन भोजपुरी फिल्म स्टार अभिनेता एवं कॉमेडियन बताशा चाचा एवं मनोज टाइगर अभिनेता विकास सिंग वीरप्पन अभिनेता अध्यक्ष दाऊद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । अभिनेता बताशा को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे दर्शकों ने बताशा से अपना फरमाइश गाना भी गवाया बताशा के गाना सुनकर सभी दर्शक खुश हो गए हैं बहरिया ब्लाक में मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे मोके पर कांग्रेस नेता समीम अहमद खान राजद नेता प्रोफेसर महमूद हसन अंसारी,नेता परवेज़ खान माशूक खान शाहरुख खान शाहरुख खान राजू शाह आदि लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026