छपरा: सारण जिला अधिकारी के आदेशानुसार भूमी लगान जमा करने का विशेष शिविर का आयोजन हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को हर अंचल कार्यालय में होना है। जिसमें शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में सभी राजस्व कर्मचारीयों के साथ सीओ ललित कुमार सिंह ने शिविर लगाया। शिविर में 11000 रूपये लगान के रूप में जमा किए गए।
मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि भूमी लगान राजस्व के जमा अनुपात में कमी को देखते हुए लगान जमा करने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जहां सहूलियत से लगान जमा करने का विशेष कैम्प का आयोजन 31 मार्च तक हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा जहां अंचल क्षेत्र के भू स्वामी अपने भूमी लगान का बकाया जमा कर सकतें हैं।
जिसके लिए अपने भूमी का पुराना लगान जमा रशीद लेकर आना पड़ेगा। जिसमें पहले दिन 11000 हजार रुपए जमा किए गए। वही लगान जमा करने आएं लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा लगान घोषित करने का समय निर्धारित किया गया है पर कर्मचारियों द्वारा लगान जमा करने में आनाकानी की जा रही है। लोगों ने बताया कि पहले ही ऑनलाइन और ऑफलाइन के झंझट में वर्षों का लगान बाकी पड़ा है वही सुविधा से बकाया लगान जमा करने का आदेश निर्गत किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…