Categories: छपरा

छपरा: बोलेरो में लदी 600 लीटर देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

छपरा: जिले के मशरक थाना पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर महादेवा ब्रहम स्थान के पास बोलेरो में 15 गैलनो में भरी हुई देशी शराब बरामद की हैं सभी गैलनो में 40 लीटर देशी शराब थी।जो टोटल 600 लीटर हैं। साथ ही बोलेरो में सवार दो अवैध शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जप्त बोलेरो से लदी देशी शराब गोपालगंज जिले के बोर्डर से मशरक बाजार में बिक्री के लिए लाई जा रही थी। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर बोलेरो में अवैध शराब की खेप आने वाली है.

जिसको देखते हुए एस एच-90 पर विशेष गश्ती दल को लगाया गया और वे स्वयं टीम की अगुवाई में टोह लगाकर महादेवा ब्रहम स्थान के पास आती बोलेरो बीआर 06पी 1086 को रूकने का इशारा किया गया पर बोलेरो चालक द्वारा तेजी से बोलेरो भगाने जाने लगा जिस पर गश्ती दल की मदद से बोलेरो को खदेड़ कर पकड़ा गया जिसमें 15 गैलनो में 600 लीटर देशी शराब बरामद किया गया साथ ही थाना क्षेत्र के बाबू के छपिया गांव निवासी शराब धंधेबाज रजनीश कुमार सिंह उर्फ चमन सिंह और बोलेरो चालक कवलपुरा गांव निवासी कमलेश कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में देशी शराब लदी बोलेरो को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज ने स्वीकारा है कि शराब बाजार क्षेत्र में सप्लाई करनी थी उसने आधा दर्जन शराब धंधेबाज का नाम भी बताया है।मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।वही बड़ी मात्रा में देशी शराब की बरामदगी से इलाके में अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026