छपरा: जिले के तरैया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 18 से 44 वर्ष तक उम्र के 230 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया जबकि 165 लोगों के कोविड-19 जांच में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक के 230 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। वहीं तरैया रेफरल अस्पताल में रेपिड एंटीजन किट से 165 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया।
जिसमें फरीदपुर में एक तथा मुरलीपुर में एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जबकि 17 लोगों का सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाओं के साथ होम आइसोलेट निगरानी की जा रही हैं। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल ही सुरक्षित है। इसे सभी लोग अवश्य लगवा लें। क्षेत्र भर के कई गणमान्य लोगों ने वैक्सीन का डोज ले लिया है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…