पुलिस को देखकर भागने लगी महिला शराब माफिया
छपरा : बिहार में होली के मद्देनजर शराब माफियाओं का शराब हेरा-फेरी का मामला पिछले कुछ दिनों से बढ़ गया है जिसको लेकर बिहार पुलिस द्वारा लगातार सड़क पर सघन चेकिंग अभियान और जगह-जगह छापेमारी भी किया जा रहा है और भारी मात्रा में शराब भी पकड़ा जा रहा है। इसुआपुर पुलिस प्रशासन द्वारा इसुआपुर प्रखंड के मुड़वा खास में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और शराब माफिया सुगान्ति देवी पति जगजीवन राम के पास से 24 लीटर 375 मिलीलीटर (65 बोतल) रॉयल स्टेज पकड़ा गया है। इसुआपुर पुलिस प्रशासन शराब को कब्जे में लेकर मामलें की जाँच में जुट गई है और पकड़े गए सभी शराब माफियाओं पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के नए प्रभारी विजय कुमार चौधरी जब से अपना पदभार संभालें है उसी समय से इसुआपुर के शराब तस्करों और शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन ले रहे हैं और भारी मात्रा में जगह-जगह से शराब भी बरामद कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…