Categories: छपरा

छपरा: तरैया में मंगलवार को मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, 18 सैम्पल भेजा गया आरटीपीसीआर जांच को

छपरा: जिले के तरैया प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया में मंगलवार को विभिन्न गांवों से आए 118 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटीजन किट से 118 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया जांच के क्रम में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें चैनपुर, चंचलिया, मंझोपुर, भलुआ भिखारी गांव के एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वही 18 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्ट कर आरटी पीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया है। संक्रमित सभी व्यक्तियों को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है।

अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रिमत व्यक्तियों का समय-समय पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संक्रिमत व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। वही अब तक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के कुल 21 एक्टिव केस हैं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए लोग बेपरवाह होकर भीड़-भाड़ एवं बाजारों में ना घूमे। सभी लोग फेस मास्क अवश्य लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों को करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सकों से अवश्यक सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024