छपरा: तिलक समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंझोपुर नहर पुल से नीचे गिरी

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया- अमनौर मुख्य मार्ग एसएच-104 पर सोमवार की रात्रि में तिलक समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंझोपुर नहर पुल से नीचे गिर गई। जिस दौरान स्कॉर्पियो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें तीन व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल व्यक्तियों में सिवान जिले के दुधारा गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ के पुत्र नदीम अहमद, राम इकबाल राय के पुत्र रामचंद्र राय, हरिनाथ यादव के पुत्र सचिन यादव का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। वही गंभीर स्थिति में रामचन्द्र राय को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रात्रि करीब 10 बजे अमनौर की तरफ से काफी तेजी गति से आ रही एक स्कॉर्पियो नहर पुल के समीप सड़क काफी घुमावदार होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और नहर पुल से स्कॉर्पियो सीधे नीचे निर्माणाधीन पुल के सरिया पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौरे और घायलों को बाहर निकाला गया तथा घटना की जानकारी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस ने घायलों को उठाकर रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार के लिए भर्ती कराया।

बताते चलें कि उक्त पुल से अबतक दर्जनों छोटी-बड़ी गाड़ियां गंडक नहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। समाचार पत्रों में दुर्घटनाओं की खबर एवं ग्रामीणों के पुल निर्माण की मांग को कई बार उठाते रहा गया है। जिसके बाद हाल ही के दिनों में उक्त नहर पर अभी नए पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। समाचार प्रेषण तक स्कॉर्पियो गंडक नहर में ही पड़ी हुई थी, घटनास्थल पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए स्थानीय चौकीदार को तैनात कर रखा है। ग्रामीणों ने नए पुल के निर्माण तक पुराने पुल के दोनों तरफ संकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें और लोग सुरक्षित अपना सफर कर सकें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026