Categories: छपरा

छपरा: मायके में परिजनों से मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

हत्या के बाद शव को किया गायब, प्राथमिकी दर्ज

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के बनिया हसनपुर गांव में मायके में परिजनों से मिलकर पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में फरीदपुरा गांव निवासी पंकज के पिता सीता राम साह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उसके चौथे पुत्र 30 वर्षीय पंकज कुमार गुप्ता की शादी तरैया के बनिया हसनपुर निवासी रामजन्म साह की पुत्री मुन्नी देवी के साथ 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी के बीच झंझट शुरू हो गया। पारिवारिक समझौते के बाद दोनों एक साथ इस शर्त पर बनिया हसनपुर में रहने लगे कि पंकज कुमार गुप्ता को अपने पत्नी के साथ उसके मायके में रहना होगा। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बनिया हसनपुर में रहने लगे। कभी-कभी उनका पुत्र पंकज कुमार अपने माता पिता से मिलने घर आया करता था।

आने के बाद बोलता था कि आप लोग मान मनौवल करा कर उसके साथ रहने के लिए बोल दिए मगर उसकी पत्नी मुन्नी देवी उस लायक नहीं है। वह किसी दूसरे आदमी के साथ प्रेम करती है। बावजूद इसके वे लोग अपने पुत्र को समझा-बुझाकर उसके ससुराल भेज देते थे। आगे उन्होंने कहा है कि दूसरे आदमी के प्रेम प्रसंग के चक्कर में पंकज कुमार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी और पंकज के बीच में संबंध अच्छा नहीं रहता था। पंकज वहीं पर मजदूरी का काम करता था। गत 28 अगस्त को सूचना मिली की उनके पुत्र पंकज कुमार गुप्ता का ससुराल वालों ने कुछ लोगों से मिलकर उसकी हत्या कर दिया है और शव को गायब कर दिया है। सूचना पर फरिदपुरा गांव से कुछ लोग बनिया हसनपुर गए जहां हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के पिता ने पंकज कुमार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी, उसके सास, ससुर रामजन्म साह समेत कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024