छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के शामपुर स्कूल के समीप 30 बोतल अँग्रेजी शराब के साथ एक बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बाइक चालक सगुनी-रामपुर रुद्र निवासी जटू सहनी है।जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस गश्त टीम सारण तटबंध पर गस्ती कर रही थी।तभी उक्त युवक लगैमर बाईक से आ रहा था।
बाइक के पीछे प्लस्टिक के बोड़ा में कुछ रखा हुआ था।पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।जिसे पुलिस जवानों ने पकड़ लिया।और जब बोड़े की तलासी ली गयी तो उसमें 375 मिली का 30 बोतल इम्पेरियल ब्लू अँग्रेजी शराब था।जिसकी कुल मात्रा 11.250 किलोग्राम है।जिसके आलोक में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…