छपरा: आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जिला परिषद पद लिए अपना समर्थित उम्मीदवार उतारेगी हालांकि वह आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे पार्टी उन्हें अपना कमल छाप सिंबल नहीं दे पाएगी लेकिन भाजपा उन्हें जिताने के लिए तन मन धन से पुरजोर मदद करेगी इसके लिए जिला भाजपा कमेटी द्वारा उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय में भेजी जाएगी ये बातें बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार ने प्रखंड के सतासी गांव स्थित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह के आवास पर पत्रकारों से कही जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इसके पूर्व प्रखंड की उत्तरी सीमा सढ़वारा बाजार पर दर्जनों चार पहिया तथा सैकड़ों दुपहिया वाहनों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर रिसीव किया तथा सतासी गांव लाया जहां मंत्री कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर बीजेपी के सारण जिला प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव बीजेपी की प्रदेश नेत्री प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, कपिलदेव राम, उत्तर प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के नेता मुकेश सिंह रक्सेल, विजय प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, वशिष्ट बाबा, अनिल कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह विमल सिंह, कल्लू सिंह समय सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…