Categories: छपरा

छपरा: मशरक में स्टांप पेपर की कालाबाजारी चरम पर,दूगने तीगुने दामों पर बिक रहे स्टांप पेपर

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र में इन दिनों एग्रीमेंट, फायनांस जैसे कई कामों के लिए दूगने और तीगुने दामों पर स्टांप पेपर लेकर काम चलाने के लिए लोग मजबूर हैं। स्टांप की कालाबाजारी को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गौरतलब हो कि लॉकर लेने, प्रॉपर्टी मार्गेज कर लोन लेने, एजुकेशन लोन, बैंक गारंटी, हाउसिंग लोन, कार लोन में स्टाम्प पेपर जरूरी है। लेकिन, मजबूरी में लोग स्टांप पेपर पर नाजायज खर्च कर खरीद रहे हैं। वहीं, लोगों को जमीन और फ्लैट के एग्रीमेंट, रेंट एग्रीमेंट, पावर ऑफ अटार्नी के लिए भी स्टाम्प पेपर की किल्लत झेलनी पड़ रही है।मशरक प्रखंड कार्यालय में बैठने वाले दर्जनों वेंडर के पास स्टाम्प पेपर है, लेकिन सभी वेंडर्स एक-दूसरे से मिल कर स्टांप पेपर की कालाबाजारी कर रहे हैं।

इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां स्टांप पेपर बेचने के लिए दर्जनों अधिकृत विक्रेता पंजीकृत हैं पर हमेशा स्टांप पेपर की कमी बता कालाबाजारी चरम पर है।स्थानीय दिलीप सिंह ने बताया कि स्टांप वेंडरों से जब कोई स्टांप पेपर लेने जाता है, तो पहले नहीं रहने का बहाना बनाते हैं। बाद में ज्यादा राशि की मांग करते हैं। उन्होंने इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कोषागार पदाधिकारी से की है। स्थानीय रंजन कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण स्टांप पेपर नहीं मिल रहे हैं या मिल भी रहें हैं तो महंगे दूगने दामों पर बिक रहे हैं, जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026