छपरा: सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार ने शनिवार को परसा थाना का निरीक्षण कर थाना संबंधित सभी अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन किए जाने का निर्देश दिया है। डीएसपी ने परसा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, गश्ती, अपराध नियंत्रण, शराब बरामदगी सहित अन्य पंजियों की समीक्षा की। चोरी-छिपे शराब की बिक्री व धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजने, प्रतिदिन वाहन चेकिग व सर्च अभियान चलाए जाने,अपराध नियंत्रण को लेकर क्षेत्र में चौकसी बरतने,ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर रात्रि गश्ती तेजी करने एवं अपराधी पर शिकंजा कसने व धड़-पकड़ तेज करने की हिदायत दी है। कांडों के समीक्षा के बाद थाना एवं आईओ को लंबित मामले को गंभीरता से लेकर निष्पादन किए जाने के दिशा में कार्य किए जाने का आदेश दिया।इस दौरान एसआई भरत प्रसाद,एसआई,सुदीश राय, भरत राय,प्रशिक्षु एसआई धर्मेंद्र कुमार राय,मनीष कुमार,ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश्वर राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…