Categories: छपरा

छपरा : पानापुर में चौकीदार की गोली मारकर हत्या, रात्रि गश्‍ती के दौरान पुलिस को मिला शव

छपरा : जिले में अपराधियों ने एक चौकीदार की गोली मार कर हत्‍या कर दी। इस वारदात को मशरख थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास स्‍टेट हाइवे पर शनिवार की देर रात अंजाम दिया गया। मारे जाने वाले चौकीदार पानापुर गांव में तैनात थे। हत्‍या किसने और क्‍यों की, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस चौकीदार के परिवार से जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि उनकी किसी से दुश्‍मनी तो नहीं थी। घटनास्‍थल का भी पुलिस टीम ने जायजा लिया है।

ससुराल जा रहे थे दुबौली गांव के राज किशोर मांझी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के रहने वाले चौकीदार राजकिशोर मांझी मशरख थाना क्षेत्र के सपही गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। वहीं से वह पानापुर स्थित थाना में ड्यूटी के लिए आते जाते थे। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि में ससुराल से खाना खाकर नाइट ड्यूटी के लिए वह अपनी बाइक से पानापुर के लिए चले। ससुराल से पानापुर थाना की दूरी करीब 8 किलोमीटर है।

रात्र‍ि गश्‍ती में निकली पुलिस ने सड़क पर पड़ा देखा शव

इसी बीच रात्रि गश्ती में निकली पुलिस ने बंगरा गांव के पास स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे शव पड़ा हुआ देखा। नजदीक से देखने पर उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के चौकीदार के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे दुर्घटना समझा, लेकिन जब उसके सीने में छेद देखा गया तो अनुमान लगाया गया कि चौकीदार की गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस शव एवं बाइक को लेकर मशरख थाना पहुंची।

पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

बाद में शव को अस्‍पताल ले जाया गया। इधर, पुलिस की सूचना पर चौकीदार के स्‍वजन भी अस्पताल में पहुंच गए। स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस इस घटना को लेकर सघन छानबीन में जुट गई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या दुर्घटना की सही जानकारी हो सकेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026