Categories: छपरा

छपरा: अपराधियों ने स्वर्ण दुकानदार को चाकू से गोदकर की हत्या

छपरा: अपराधियो ने एक व्यवसायी की निर्दयतापूर्वक चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गवन्द्री के रामकृपाल साह का 45 वर्षीय पुत्र अरुण साह बताया जा रहा है।घटना बीती रात भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा के घटित बताई गई है जहाँ कटसा बाजार पर अरुण साह की हत्या धारदार हथियार से चेहरे पर अनगिनत वार करके जघन्य तरीके से की गई है। परिजनों ने की माने तो अविनाश ज्वेलर्स के मालिक व मृतक अरुण साह की दोस्ती गोरखपुर निवासी और वर्तमान में सोनपुर रेलवे डिवीजन में लोको पायलट आशीष श्रीवास्तव से थी और घटना के पूर्व दोनों एक साथ बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे।

मृतक को साले ने बताया कि कल देर रात उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनके बहनोई का किसी से झगड़ा हो रहा है। यह सूचना भी आशीष के द्वारा ही देने की बात सामने आई है । हालांकि देर रात हुई इस हत्याकांड में परिजनों के बयान के आधार पर आशीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026