छपरा: मशरक छपरा थावे रेलखंड पर बुधवार को मशरक रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर ढाला के पास शौच करने गये एक युवक की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मसरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव निवासी विश्वनाथ सिंह का एकलौता 24 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार सिंह उर्फ जीके सिंह के रूप में हुई। युवक के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने के मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे आत्महत्या या तो कोई कान में हेडफोन लगाए जाने पर पैसेंजर ट्रेन की आवाज कानों तक नही पहुंचने की चर्चा कर रहा हैं।वही मामले में गांव वालों ने बताया कि सुबह में दक्षिणी रेलवे ढाला के पास एक दुकान के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर शौच के लिए रेलवे लाइन के बगल में गया हुआ था।
तभी छपरा कचहरी 05122 पैसेंजर जो थावे जंक्शन तक जाती है वह नियत समय से मसरक की तरफ आ रही थी कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे ढाला आउटर के पास युवक की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।मृतक अविवाहित एक भाई और दो बहन हैं।वही मृत युवक के पिता कुछ दिनों पहले ही रोजगार के लिए महाराष्ट्र गये है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया। मौके पर रोहित सिंह,नईम अख्तर उर्फ बाला पठान, कुंदन सिंह ने दर्जनों युवाओं के साथ युवक के परिजनों को सांत्वना दिया और दाह संस्कार कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…