Categories: छपरा

छपरा: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की बैठक

अधिक से अधिक वादों के निष्पादन पर जोर सुलह समझौते के आधार पर वादों का होगा निष्पादन

छपरा: आगामी 11 सितंबर को छपरा कोर्ट का परिसर में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार को जिला जज कृष्णकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला जज ने बताया कि आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि डीपीआरओ के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी के माध्यम से पंचायत में लंबित सुलानी है मामलों के निष्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारा पर बल दिया। बिजली सहित अन्य विभागों के लंबित मामलों पर भी विशेष चर्चा की गई। बैंक पदाधिकारियों से भी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने पर जिला जज ने जोर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026