Categories: छपरा

छपरा: मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जंक्शन का किया गहन निरीक्षण, साफ-सफाई का दिया निर्देश

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वारा मंडलीय अधिकारीयों के साथ यात्री सुविधाएँ बढ़ाने एवं सवारी गाड़ियों को रफ्तार देने व् संरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वाराणसी मंडल के छपरा-छपरा कचहरी-थावे खण्ड तथा इस खण्ड में पड़ने वाले सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया गया ।

मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से अधिकारीयों के साथ सबसे पहले छपरा जं रेलवे स्टेशन पहुँचे और स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म,सर्कुलेटिंग एरिया,यात्री प्रतिक्षालय,रिटायरिंग रूम,बुकिंग काउंटर ,स्वचालित सीढ़ियाँ,लिफ्ट,पैदल उपरिगामी पुल, वाटर बूथ,डीजल लॉबी, गार्ड/लोकोपयलट विश्रामालय का निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया । मंडल रेल प्रबंधक ने साफ-सफाई को बेहतर और सभी संरक्षा उपकरणों का तय समय पर अनुरक्षण करने तथा रख-रखाव की नियमित निगरानी हेतु संबंधित को निर्देश दिया।

तदुपरान्त मंडल रेल प्रबंधक छपरा कचहरी-थावे रेल खण्ड पर स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए आगे बढ़े और सभी स्टेशनों पर संरक्षित परिचालन,यात्री सुरक्षा एवं यात्री सुख सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही स्टेशन भवनों /परिसरों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव के सम्बंध में उत्तरदायी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा-थावे रेल खण्ड के रेलवे ट्रैक के स्ट्रेंथ,बैलास्ट के समुचित फैलाव एवं ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन समेत मार्ग में पड़ने वाले समपार फाटकों, पुल-पुलियाओं एवं कर्वेचर पर संरक्षा के मानकों के अनुसार गहन निरीक्षण किया।इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर -2 मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी ,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण पंकज केशरवानी वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर समाडि सत्य प्रकाश श्रीवास्तव , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आपरेशन ए.के.श्रीवास्तव ,मंडल विद्युत इंजीनियर आर.एन.सिंह समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026