Categories: छपरा

छपरा: जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर, इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी: डॉ. अनिल

  • डॉक्टर्स डे पर मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार
  • संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

छपरा: वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। डॉक्टर्स डे स्वयं डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रैक्टिस को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है।उक्त बातें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक व संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के संचालक डॉ. अनिल कुमार ने कही। उन्होने कहा कि डॉक्टर जब अपने चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करते हैं तो उनके मन में नैतिकता और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा होता है, जिसकी वे कसम भी खाते हैं। इसके बाद कुछ लोग इस विचार से पथभ्रमित होकर अनैतिकता की राह पर चल पड़ते हैं।

डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंतर्मन में झाँके, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा न बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएँ, तभी हमारा यह डॉक्टर्स डे मनाना सही साबित होगा। इस बीच छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी सेवा सदन के मुखिया डॉ अनिल कुमार डॉ संजू प्रसाद डॉ नेहा कुमारी डॉ विशाल कुमार ने डॉक्टर्स डे को स्पेशल तरीके से मनाया।

डॉक्टर अनिल कुमार ने डॉक्टर्स डे के मौके पर संजीवनी में आए सभी मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। व जरूरत जरूरत मंद के बीच दवा का भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि निःशुल्क जांच के बारे में पहले से कोई एलॉसमेन्ट नहीं किया गया था। जो इस तपती धूप में नर्सिंग होम पर आया उसका ही इलाज किया गया। इस मौके पर डॉक्टर नेहा कुमारी डॉक्टर संजू प्रसाद डॉक्टर विशाल कुमार रिचा कुमारी स्वेता कुमारी, चिंटू कुमार शैलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026