छपरा: एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव के पास शनिवार की देर रात सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल हो गये। घायल वृद्ध को बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने थाना पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह की मदद से गश्ती गाड़ी में लादकर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल की पहचान चरिहारा गांव निवासी स्व शिवजी सिंह का 60 वर्षीय पुत्र दुर्गा सिंह के रूप में हुई।
मामलेे में घायलों के परिजनों ने बताया कि अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में मुखिया प्रत्याशी व आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध किराना दुकान से सामान खरीद घर जा रहें थें कि सड़क दुघर्टना में घायल हो गए जिन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…