Categories: छपरा

छपरा: मेन रोड सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी बेखबर

छपरा: मेन रोड किनारे पर दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस कारण आए दिन रोड शहर के मुख्य क्षेत्र हथुआ जहां के मीरगंज भोरे पथ पर हथुआ मोड़ बस स्टैंड मेन चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़क के जमीन पर अतिक्रमण कर गुमटी एवं पक्का दुकान बना लिया गया है जिसके आए दिन एंबुलेंस एवं छात्र छात्राओं एवं आम जनता को आने जाने में काफी कठिनाई के सामना करना पड़ता है आस पास सड़क के दोनों ओर काफी फुटपाथी दुकानों का जमावड़ा हो गया है। इसकी वजह से प्रतिदिन घंटों भर के जाम लगने से लोग परेशान हैं।

कुछ लोगों द्बारा बार बार आवेदन देने के बाद भी कोई करवाईं नहीं होता है हथुआ मोड़ से पश्चिम में अनुमंडलीय अस्पताल है Ambulance को जाम में रह जान के कारण मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाता है पूरब में गोपेश्वर कालेज जाम लगने के कारण से छात्र समय से कालेज नहीं पहुंच पाते हैं दछिण में सरकारी ITI है जाम व प्रभावित होने की समस्या भी साथ बनी हुई है। इसके समाधान के प्रति प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा। प्रशासन द्वारा इसके लिए रोड चौड़ी करना तो दूर उल्टे सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर सरेआम धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है। उसे भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

मेन रोड के दोनों ओर सरेआम सरकारी जमीन पर अतिक्रमण दिखाई देता है फिर भी इसे हटाया नहीं जाता। हैरानी की बात है कि प्रतिदिन इसी रोड से प्रशासन के अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी भी निकलते हैं, फिर भी इस रोड पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हथुआ मोड़ के पास रोड के किनारे लगी दुकानदारों पक्के कब्जे हो रखे हैं। आज भी वहां पर कब्जे बरकरार है। सड़क के पास तक अतिक्रमण करके सामान रख दिया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024