Categories: छपरा

छपरा: राजद नेता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक

छपरा: जिले के तरैया प्रखंड के शामपुर गांव निवासी व समाजसेवी राजद नेता मुरारी प्रसाद सिन्हा का शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिवंगत स्व. सिन्हा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक उनका अत्यधिक तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें पटना के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह में उनकी निधन हो गई। उनकी निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी निधन पर कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया। शनिवार को नारायणी तट स्थित सगुनी घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

उनके अंतिम संस्कार में तरैया के पूर्व विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय समेत राजद के कई नेता शामिल हुए तथा उन्हें नमन आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक श्री राय ने कहा कि दिवंगत स्व. सिन्हा हमेशा से समाज में सेवा भाव से समर्पित रहे हैं और वे राजद के सक्रिय सिपाही के रूप में कार्य किये हैं। उनके निधन से सामाजिक जगत को काफी क्षति हुई है। उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालो में पूर्व विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय, जदयू नेता सह तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, पूर्व मुखिया वीर बहादुर राय, विजय राय, रामजी रौशन, मनोज राय, शिक्षक अशोक लाल, अनु लाल श्रीवास्तव, पत्रकार रंजन श्रीवास्तव, बिहारी लाल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, समेत अन्य लोगों का नाम शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026