Categories: छपरा

छपरा : मशरक में कार्यपालक सहायकों की हड़ताल जारी, आरटीपीएस बंद रहने से व्यवस्था चरमरायी

छपरा : जिले के मशरक प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की जारी हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों की स्थिति चरमरा गयी है। प्रखंड व अंचलों में संचालित आरटीपीएस काउंटर बंद पड़े हैं। जिसके कारण लोगों को जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र बनाने, राशन कार्ड बनवाने सहित अन्य कार्य बंद है। उक्त काम से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाह्न पर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायकों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इस कड़ी में गुरुवार को जिला संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया हैं।

जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रवीस कुमार के द्वारा किया जा रहा है।धावा दल सभी प्रखंड या दूसरे कार्यालयों में जाकर विरोध दर्ज कर रहें हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवीस कुमार ने कहा कि सरकार कार्यपालक सहायकों को बंधुआ मजदुरी करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है। वो अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में जनप्रतिनिधियों का समर्थन लेकर विरोध दर्ज करा रहें हैं। मौके पर मशरक प्रखंड कार्यालय में जिले में पहुंच विरोध दर्ज करने वालों में राजन शर्मा, रितेश कुमार, संतोष कुमार, मोनू कुमार,प्राण कुमार,प्रियतम कुमार उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024