छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ से मांझी थाना पुलिस ने एसआई शिवनाथ राम के नेतृत्व में तीन शराब तस्करों सहित दो अन्य लोगों को अंग्रेजी शराब के सैकड़ों रैपर ढक्कन व बार कोड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने दो बाइक एवं लगभग 35 लीटर अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है। बताया जाता है कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था तभी यूपी के तरफ से आ रहे दो बाइक पर सवार पांच लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो इनके पास से 35 लीटर अंग्रेजी शराब।फ्रूटी। बरामद की गई।
गिरफ्तार लोगों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदन साठ गांव निवासी दीपक सिंह कर्ण छपरा।बलिया। के पिन्टू बीन रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी राजू सिंह के अलावा नकली शराब बनाने की सामग्री सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर रैपर ढक्कन एवम बारकोड के सहारे नकली शराब तैयार कर बेचने की तैयारी कर रहे थे। इनमें नई बाजार के मुन्ना कुमार चौरसिया एवं डोरीगंज के मुकेश कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार तस्करों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…