छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मशर सहाजितपुर मुख्य सड़क पर बीते सप्ताह पहले मगुरहा गांव में बाइक सवार पिता की सड़क दुघर्टना में मौत हो जानें पर मृतक के बेटे के द्वारा बुधवार को थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। दर्ज प्राथमिकी में मठिया गांव निवासी नीरज कुमार साह ने बताया कि उसके पिता राजबहादुर साह बाइक बीआर 04 टी 6762 पर सवार होकर शादी का कार्ड लोगों को देकर घर आ रहे थे कि मगुरहा गांव में बाइक सवार अलख कुमार पाण्डेय और संजीव प्रसाद बाइक बीआर 04 जेड 8081 से अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनके सर पर गंभीर चोट लग गई जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले में दोनों भी घायल हो गए। दिए आवेदन पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…