छपरा

छपरा:- पैतृक मकान में जबरदस्ती कब्जा करने के विवाद में जमकर मारपीट, एक घायल

छपरा: जिले के मशरख़ थाना क्षेत्र के अरना बिचला टोला गांव में पैतृक मकान में जबरदस्ती कब्जा करने के विवाद में मारपीट की घटना हो गई जिसमें एक घायल हो गए।मामला है कि केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक द्वारा छुट्टी के दौरान घर के बरामदे में ऑनलाइन क्लास चलाने से रोकने पर हुएं विवाद में शिक्षक के साथ मारपीट कर पट्टीदार के लोगों द्वारा सर पर फरसा मार दिया गया जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान अरना बिचला टोला गांव निवासी बैधनाथ सिंह के 34 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार सिंह के रूप में हुई।

मामले में घायल शिक्षक ने बताया कि वह छुट्टी में घर से ही ऑनलाइन क्लास चला रहा था कि उसके पट्टीदार द्वारा बरामदे में ऑनलाइन क्लास चलाने से रोका गया ,वही शिक्षक के पट्टीदार केदारनाथ सिंह ने बताया कि मकान पूर्वजों का हैं वही उनको कोई पुत्र नहीं है जिसमें वह बराबर कब्जा करने की नियत रखता है बरामदे में भी कब्जा करने के दौरान मारपीट की जानें लगी। मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगें गहरे चोट क वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वही घायल शिक्षक द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई जिसमें सिद्धार्थ रंजन समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित करने की बात बताई। वही मामले में दोनों पक्षों के द्वारा थाना पुलिस में आवेदन दिया गया जिसमें थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026