छपरा: मढ़ौरा केमोथहां में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये जिनका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया। मिली जानकारी के अनुसार मोथहां में स्थित चचरी पुल जो कई लोगों का आने जाने का साधन है उसे काटने के लिए एक पक्ष के लोग आ रहे थे तो दुसरे पक्ष एक वार्ड सदस्य पति हरेन्द्र महतो सहित अन्य ने इसका विरोध किया तो पहले पक्ष के लोगों द्वारा पुल काटने के हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे वार्ड सदस्य का बायां पैर कट गया और मारपीट शुरू हो गयी दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी जिसके वजह से दोनों पक्ष से पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये जिनका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया।
इस संबंध में चिकित्सक वीरेश कुमार ने बताया कि मोथहां निवासी मुन्ना महतो ,हरेन्द्र महतो ,रंगलाल महतो ,पंकज कुमार व लालबाबु प्रसाद बुरी तरह घायल हैं चोट पैर ,कान व सिर पर लगी है जबकि घायल वार्ड सदस्य पति को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य का इलाज किया गया समाचार प्रेशण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…